राष्ट्रपति मुर्मू ने 'उद्यान उत्सव 2024' का किया उद्घाटन, कल से जनता के लिए खुलेगा अमृत ​​उद्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को अमृत उद्यान में 'उद्यान उत्सव 2024' का उद्घाटन किया जिसे शुक्रवार से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।

01021-pti02_01_2024_000223b

पंद्रह एकड़ में फैले इस प्रसिद्ध उद्यान में इस बार फूलों की 85 से अधिक प्रजातियों के अलावा एक पुष्प घड़ी और एक ‘सेल्फी पॉइंट’ भी होगा। 

01021-pti02_01_2024_000235b

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (1 फरवरी, 2024) उद्यान उत्सव-1- 2024 की शोभा बढ़ाई।’’

01021-pti02_01_2024_000226b

इसमें कहा गया कि उद्यान उत्सव-1 के तहत अमृत उद्यान दो फरवरी से 31 मार्च, 2024 तक (सोमवार को छोड़कर जो रखरखाव का दिन है) जनता के लिए खुला रहेगा। पहली बार, अमृत उद्यान में आने वाले आगंतुकों के लिए 18 किस्मों के 42,000 ट्यूलिप वाला एक थीम गार्डन विकसित किया गया है। 

01021-pti02_01_2024_000225b

इसके साथ ही 225 साल पुराना शीशम का पेड़ और बोनसाई उद्यान (300 से अधिक बोनसाई, जिनमें से कई दशकों पुराने हैं) आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षणों में से हैं।

01021-pti02_01_2024_000222b

बयान में कहा गया, "बुकिंग ऑनलाइन और साथ ही गेट नंबर 35 के बाहर स्थित स्वयं-सेवा कियोस्क के माध्यम से की जा सकती है। स्लॉट की बुकिंग मुफ्त है।"

ये भी पढ़ें-  सबरीमला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को केंद्र की मिली मंजूरी : केरल सरकार

संबंधित समाचार