आम बजट-2024 में श्रावस्ती की प्रतिक्रिया: केंद्र सरकार के बजट को बीजेपी ने बताया विकासोन्मुख तो विपक्ष ने कहा निराशजनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। केंद्र सरकार के बजट 2024 को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ही राय सामने आने लगी है। सत्तापक्ष जहां इसे बहुत उपयोगी और भारत का ग्रोथ बढ़ाने वाला बता रहा है तो वहीं विपक्ष इस बजट से खासा दुखी दिख रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि आज का अंतरिम बजट विकसित भारत संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने वाला है। उन्होंने बजट को युवा, महिला, किसान, गरीब, के लिए कल्याणकारी बताया है।

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राज कुमार ओझा ने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि बजट में देश के किसानों, महिलाओं और गरीबों व युवाओं का ध्यान नहीं रखा गया है। जनता महंगाई का मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर्स को उम्मीद थी कि सरकार कुछ राहत देगी लेकिन अंतरिम बजट ने उन्हें निराश किया। लोकसभा चुनाव से पूर्व सरकार का यह अंतिम बजट है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को पता है कि वो अब सत्ता से बाहर होने वाली है।

वहीं कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव चन्द्र पाल यादव ने केंद्र सरकार के बजट को पूर्णरूप से मोदी सरकार के मित्रों, उद्योगपतियों को समर्पित बजट बताया। उन्होंने कहा हमारा जनपद हिन्दुस्तान का सबसे पिछड़ा जनपद है। भाजपा सरकार के द्वारा जनपद को आगे बढ़ाने के लिए न तो इससे पहले कोई बजट दिया गया और न इस बजट में कुछ है। ये बजट श्रावस्ती जनपद के लिए और देश के युवाओं और महिलाओं के लिए निराशाजनक है।

वहीं पूर्व राष्ट्रीय सचिव सपा अभिषेक मिश्र मुन्ना ने कहा कि केन्द्र सरकार का बजट निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि यह युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों के किसी काम का नहीं है। 

Untitled-27 copy

यह भी पढ़ें: बहराइच: पहली बार यूपी बोर्ड से पहले शुरू हो रही मदरसा बोर्ड की परीक्षा, जानिये क्यों उठाया गया यह एतिहासिक कदम!

संबंधित समाचार