जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत, आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती
आगरा, अमृत विचार। जगदगुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जगदगुरु हाथरस जनपद के लालपुर गांव में राम कथा कर रहे थे आज सुबह अचानक जगदगुरु के सीने में दर्द हुआ और तबियत बिगड़ती चली गई। उनकी तबीयत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। जगतगुरु रामभद्राचार्य की तबीयत के विषय में जब डॉक्टर से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि हालत अभी स्थिर है और इलाज चल रहा है अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है पहले उनको उचित उपचार दिया जा रहा है ।
गौरतलब है कि हाल ही में अभी जगदगुरु रामभद्राचार्य ने हाथरस के लालपुर में बयान दिया था कि नीतीश कुमार पलटू राम हो गए हैं श्री चरण श्री रामचंद्र जी के चरणों में आ गए हैं उन्होंने यह भी कहा था कि जब तक मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता तब तक वह जन्मभूमि के दर्शन नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें -पूर्व एमएलसी जगजीवन बाबू का निधन, अखिलेश यादव ने व्यक्त किया शोक
