बरेली: उत्तराखंड में UCC कानून पर बोले शहाबुद्दीन रजवी, कहा- हम उस कानून को मानेंगे जिससे शरियत को नुकसान न पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आज और एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) का कानून लागू होने जा रहा है। अगर यूसीसी कानून में शरियत का लिहाज पाज किया गया है तो मुसलमान इस कानून को मानेगा, और अगर शरियत के वसूलों के खिलाफ है तो मुसलमान यूसीसी को मानने पर मजबूर नहीं होगा।

मौलाना ने कहा कि भारत के मुसलमानों ने हमेशा कानून का सम्मान किया है और सम्मान करते रहेंगे, मगर शारियत के खिलाफ नहीं जा सकते और हम हर उस कानून को मानेंगे जिससे शारियत को नुक्सान न पहुंचता हो।

ये भी पढ़ें- बरेली: एलएलबी और बीएएलएलबी की परीक्षा शुरू, खिड़कियों में छिपी मिली नकल

संबंधित समाचार