संभल: कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में शामिल हो सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। अयोध्या में श्री राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास की तैयारी शुरु हो गई है। संभावना यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास समारोह में शामिल हो सकते हैं। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के अनुरोध के साथ आमंत्रण पत्र सौंपा। आमंत्रण मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

संभल के ऐंचोड़ा कम्बोह में कल्कि धाम के शिलान्यास के लिए 19 फरवरी की तारीख तय की गई है। आयोजन को लेकर तैयारियों के साथ ही साधु संतों व राजनेताओं को निमंत्रण देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम पहले ही कह चुके हैं कि वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल्कि धाम शिलान्यास समारोह में शामिल हों। इसी के तहत गुरुवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें शिलान्यास समारोह का आमंत्रण सौंपकर समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया।

 इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री से भेंट के फोटो एक्स पर शेयर करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा- आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर लिखा-19 फरवरी को आयोजित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरे इस पवित्र “भाव” को स्वीकार करने के लिये माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं साधुवाद। 

बड़ी बात यह कि इस संदेश को टैग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि-आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। निमंत्रण के लिए आपका हृदय से आभार आचार्य प्रमोद। इस संदेश के बाद कहा जाने लगा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में शामिल हो सकते हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्कि धाम शिलान्यास समारोह में पधारेंगे।

ये भी पढ़ें:- संभल: कुत्तों ने किया हमला तो नीलगाय ने सैलून में घुसकर बचाई जान, ग्राहक और संचालक भागे

संबंधित समाचार