UP: Deputy CM Brajesh Pathak की बुआ आग तापते समय झुलसी, Kanpur के हैलट अस्पताल में भर्ती, जानें- पूरा अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में आग तापते समय गंभीर रूप से झुलसीं डिप्टी सीएम की बुआ।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की बुआ शुक्रवार को आग तापते समय अचानक झुलस गईं। उन्हें झुलसा देख परिजनों ने पहले कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया।

उन्नाव, अमृत विचार। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की बुआ शुक्रवार को आग तापते समय अचानक झुलस गईं। उन्हें झुलसा देख परिजनों ने पहले कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

जहां से उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अब उनकी हालत में सुधार है। 

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की 100 वर्षीय बुआ विद्यावती फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। शुक्रवार को सर्दी के चलते वह अपने घर में आग ताप रही थीं। तभी अचानक उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली।

वहां मौजूद उनकी छोटी बहू यह देखकर दौड़ी और परिजनों की मदद से आग बुझाई। इसके बाद उन्हें कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।

इसकी जानकारी होने पर डिप्टी सीएम ने उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हे हैलट ले गए। जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अब उनकी हालत में सुधार है।

ये भी पढ़े- Unnao News: सजातीय होने पर भी घरवाले नहीं हुए राजी, मंदिर में प्रेमी-युगल ने लिए फेरे, पूर्व में घर से भाग चुके थे...

संबंधित समाचार