Unnao News: सजातीय होने पर भी घरवाले नहीं हुए राजी, मंदिर में प्रेमी-युगल ने लिए फेरे, पूर्व में घर से भाग चुके थे...
उन्नाव में मंदिर में फेरे लेकर एक-दूसरे के प्रेमी युगल हुए।
उन्नाव के आसीवन थानांतर्गत एक गांव निवासी युवक ने प्रेमिका से गांव स्थित मंदिर में विधिवत रूप से शादी रचाई। इस दौरान दोनों के परिजन भी मौजूद रहे। हालांकि, पूर्व में दोनों घर से भाग गए थे।
उन्नाव, अमृत विचार। आसीवन थानांतर्गत एक गांव निवासी युवक ने प्रेमिका से गांव स्थित मंदिर में विधिवत रूप से शादी रचाई। इस दौरान दोनों के परिजन भी मौजूद रहे। हालांकि, पूर्व में दोनों घर से भाग गए थे। युवती के पिता ने इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी। बाद में वे लौटे और सजातीय होने पर परिवारवालों ने उनकी शादी को रजामंदी दे दी।
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव मकबूल खेड़ा निवासी शिल्पी पुत्री अरविंद व हरदोई के थाना कासिमपुर के गांव तुरना रुद्र निवासी राहुल पुत्र राजेश का एक-दूसरे से प्रेम था। वे शादी करना चाहते थे। लेकिन, सामाजिक मर्यादा व परिजनों की आपत्ति के कारण दोनों ने घर छोड़ने का फैसला कर 16 दिन पूर्व भाग गए थे। युवती के पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
.jpg)
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को खोज निकाला और उनके परिजनों को बुलाकर आपस में बात कराई। इस दौरान युवती राहुल के साथ शादी करने पर अड़ी रही। सजातीय होने से संभ्रांत लोगों के बीच पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्ष के लोग शादी के लिये राजी हो गये।

इसके बाद पुलिस ने जरूरी कार्यवाही पूरी कर दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिर दोनों ने कस्बा हैदराबाद स्थित मां कालिका माता मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में एक-दूसरे को जयमाल डालकर परिणय सूत्र में बंध गए।
