UP: सरकारी नौकरी लगते ही शादी से किया इंकार... युवती ने दी जान, युवक के जीजा ने घर में घुसकर माता पिता को किया था बेइज्जत
कानपुर में सरकारी नौकरी लगते ही शादी से इंकार करने पर दी जान।
कानपुर के हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में सरकारी नौकरी लगते ही युवक और उसके जीजा ने युवती के परिजनों से शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हैसियत की धमकी देकर माता-पिता की जमकर बेइज्जती की। जिससे युवती अवसाद में चली गई और आत्महत्या कर ली।
कानपुर, अमृत विचार। सरकारी नौकरी लगते ही युवक और उसके जीजा ने युवती के परिजनों से शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हैसियत की धमकी देकर माता-पिता की जमकर बेइज्जती की। जिससे युवती अवसाद में चली गई और आत्महत्या कर ली। काम से लौटे परिजनों ने युवती का फंदे से लटकता शव देखा तो चीख पुकार मच गई।
कानपुर देहात के थाना शिवली के ग्राम बढ़ईपुरवा निवासी अरविंद पाल अपनी पत्नी राजन देवी, बेटी संध्या पाल और बेटे संदीप पाल के साथ हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में संजय गांधी नगर में रहते हैं। पिता ने बताया कि वह राजमिस्त्री हैं, उसी काम से परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि इकलौती बेची 21 वर्षीय बेटी संध्या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है और हाल ही में पुलिस की भी एक परीक्षा दी थी।
बताया कि संध्या और विवेक का पिछले तीन वर्षों से जिला फतेहपुर के थाना जहानाबाद के ग्राम बेहटा गांव निवासी विवेक पाल से प्रेस प्रसंग चल रहा था। बताया कि उनके ठीक घर के बगल में श्यामपाल रहते हैं, विवेक उनका साला है। उनके यहां आने जाने से बेटी संपर्क में आ गई थी। बताया कि एक वर्ष पूर्व विवेक की एनटीपीसी में नौकरी लग गई थी।
बताया कि उन लोगों को कुछ महीने पहले दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हुई। आरोप लगाया कि 21 जनवरी को श्यामपाल घर आए और बेटी संध्या की शादी उनके साले विवेक से भूल जाने की बात कही। आरोप है, कि विवेक और श्यामपाल ने दहेज में 35 लाख से ज्यादा मांगा। जिस पर युवती के परिजनों ने क्षमता न होने पर इतना न करने को कहा। आरोप है इस पर श्यामपाल ने माता पिता को जमकर गलीगलौज कर बेइज्जत किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
कलौती भाई संदीप ने आरोप लगाया कि तीन वर्ष तक विवेक बहन का शारीरिक शोषण भी करता रहा। लेकिन जब शादी करने की बात आई तो वह मुकर गया। बताया कि उसकी बहन ग्रेजुएशन कर चुकी थी। वह प्राइवेट नौकरी करता है। मां घरों में काम करती है। लेकिन उसकी बहन माता पिता को अच्छे जीवन यापन करने के सपने दिखा रही थी।
भाई के अनुसार माता पिता से शादी तोड़ने की बात के बाद बेइज्जती को लेकर बहन काफी दिन से अवसाद में चल रही थी। गुरुवार शाम को पिता काम के सिलसिले से प्रयागराज काम से गए थे। मां और वह अपने-अपने काम में गए हुए थे। इसी दौरान उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के चाचा ज्ञान सिंह पाल रूरा कानपुर देहात से जिला पंचायत सदस्य हैं।
वहीं दूसरे चाचा अखिलेश डॉक्टर हैं। सूचना पर पहुंची हनुंमत विहार पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच की। घटना के बाद मां राजन देवी बदहवास हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
रिंग सेरेमनी की होती रहीं बातें
परिजनों में चर्चा थी कि दोनों ने सामाजिक रूप से कुछ लोगों की मौजूदगी में रिंग सेरेमनी भी की थी। इस सारी बातों की जानकारी परिजनों को चार महीने पहले हुई थी। परिजनों को कुछ फोटो युवती के मोबाइल में मिले थे। परिजनों ने बताया कि विवेक पाल की नौकरी दिल्ली में लगने के बाद उसने शादी ने करने का मन बना लिया। उसके जीजा श्यामपाल ने उसे भड़का दिया।
ये भी पढ़ें- Fatehpur: अपनी ही बारात में टल्ली होकर पहुंचा दूल्हा... जनवासे में सोता आया नजर, दुल्हन बोली- नहीं करूंगी शादी
