अब आगे नहीं जी सकती.., बहन को मैसेज भेज युवती ने लगाया फंदा, बाथरूम में मिला शव, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर के एक स्टोर पर काम करती थी, वहीं बाथरूम में मिला शव, माता पिता की मौत के बाद सात वर्ष से बहन के घर रह रही थी युवती

लखनऊ, अमृत विचार। अब आगे नहीं जी सकती..., बहन को मैसेज भेज युवती ने फंदा लगा लिया। युवती गाजीपुर इलाके के सुख कांप्लेक्स में एक दुकान के स्टोर पर काम करती थी। शुक्रवार दोपहर युवती का शव बाथरूम में मिला। मैसेज पढ़ जीजा जब तक पहुंचा युवती आत्मघाती कदम उठा चुकी थी।

इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय ने बताया कि शिल्पी (27) मूलत: कानपुर के बर्रा की रहने वाली थी। सात वर्ष पहले माता-पिता की मौत के बाद से वह बहन आंचल और जीजा राकेश कुमार के संग चिनहट में रहती थी। यहां अजीत सिंह की आर्टीफिशियल ज्वैलरी शॉप में काम करती थी। शुक्रवार को स्टोर पर गई थी। 

कुछ देर बाद उसके नंबर से आंचल के व्हाट्सअप पर मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि अब आगे नहीं जी सकती हूं, अपना ख्याल रखना और एफडी भांजी के नाम करवा देना। मैसेज की जानकारी होते ही अनहोनी की आशंका से राकेश आनन-फानन दुकान पर पहुंचे। 

शिल्पी के बारे में पूछा, तो काफी देर से नहीं दिखने की बात बतायी गयी। वह खोजबीन करते हुये बाथरूम में पहुंचे, जहां खिड़की पर फंदा से उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजन की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

 ये भी पढ़ें -Video Malihabad triple murder : आरोपियों की तलाश में हो रही छापेमारी, पुलिस कमिश्नर बोले - जल्द होगी गिरफ्तारी

संबंधित समाचार