Route Diversion In Kannauj: CM Yogi के आगमन को लेकर जिले में रहेगा डायवर्जन, यहां चेक करे- अपना रूट
कन्नौज में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन रहेगा।
कन्नौज में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन रहेगा। वहीं, रूट डायवर्जन के साथ ही पार्किंग की भी व्यव्स्था की गई।
कन्नौज, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है, रूट डायवर्जन के साथ पार्किंग की भी व्यवस्था की गई।
1- रैली में आने वाली बसें पाल चौराहे से होकर शहीद चंद्रभान स्कूल के बगल एवं संतोष फाउंडेशन स्कूल के पास तक ही जाएंगी।
2- जलालपुर पनवारा बाईपास से कोई वाहन जीटी रोड की तरफ नहीं आ सकेंगे। सभी को पाल चौराहे के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
3- कानपुर की तरफ से आने वाली बसें एवं भारी वाहन पूर्वी बाईपास से पाल चौराहे के लिए डाइवर्ट किए जाएंगे।
4- रैली में आने वाली कोई भी बस गोल कुआं चौराहे से बोर्डिंग ग्राउंड की तरफ नहीं जा सकेंगी।
5- माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आगमन पर पुलिस लाइन तिराहा से बोर्डिंग ग्राउंड की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे।
6- गोल कुआं की तरफ से ओवर ब्रिज से बोर्डिंग ग्राउंड की तरफ कोई वाहन नहीं आ सकेंगे। बस स्टैंड से तिर्वा क्रासिंग की तरफ वाहनों का डायवर्जन किया गया है।
7- गोल कुआं चौराहे से गैस गोदाम क्रॉसिंग की तरफ कोई वाहन नहीं आ सकेंगे।
8- मकरंद नगर तिराहे के आगे रेलवे क्रॉसिंग के पास से मकरंद नगर की तरफ कोई वाहन नहीं आ सकेंगे।
9- फूलमती मंदिर से मकरंद नगर तिराहे की तरफ गोमती इंटर कॉलेज के आगे कोई वाहन नहीं आ सकेंगे। 10- रैली में कार से आने वालों की कार पार्किंग राम दीक्षित प्लाट में बोर्डिंग ग्राउंड के पहले की जाएगी।
11- दो पहिया वाहनों की पार्किंग पुलिस लाइन तिराहा के आगे चर्चगेट के अंदर की जाएगी।
12- चर्चगेट के आगे हाजी वाजिद परिसर के अंदर प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kannauj: कल शहर आएंगे CM Yogi Adityanath; कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, अधिकारियों ने पूरी की तैयारी...
