आज गोंडा आएंगे अखिलेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष की बेटी की निकाह में करेंगे शिरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज गोंडा में रहेंगे। अखिलेश यादव के जिले में दोपहर एक बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। वह करीब 2 घंटे तक गोंडा में रहेंगे और समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन की बेटी के निकाह में शिरकत करेंगे। सपा सुप्रीमो का पत्रकारों से बातचीत का भी कार्यक्रम है। सपा प्रमुख के आगमन की जानकारी जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने दी है।

संबंधित समाचार