UP Budget Session: सदन में दो मिनट का रखा गया मौन, दिवंगत विधायकों को दी गई श्रद्धांजलि
लखनऊ। यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन शनिवार को दिवंगत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मानवेंद्र सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक एसपी यादव को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विधायकों के निधन पर सदन में दो मिनट का मौन रखा गया और मुख्यमंत्री योगी समेत सभी सदस्यों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
UP Budget Session:सदन में दो मिनट का रखा गया मौन, दिवंगत विधायकों की दी गई श्रद्धांजलि pic.twitter.com/g2ewkpaY1A
— amrit vichar (@amritvicharlko) February 3, 2024
बता दें शनिवार को सत्र के दूसरे दिन 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि देने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा सदस्य मानवेंद्र सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: अब नानपारा से मैलानी के लिए चलेंगी ट्रेनें, इस वजह से बदलाव
