रायबरेली: Reel बनाने के चक्कर में युवक ने गवां दी Real लाइफ, नीलांचल की चपेट में आने से मौत
रायबरेली, अमृत विचार। शहर में एक युवक को उस समय रील बनाना भारी पड़ गया जब वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे अब रील्स के चक्कर में उसकी रियल लाइफ भी खत्म हो गई। आधुनिकता के ग्लैमर में आज युवाओं को सबसे पहले दिखना और दिखाने की होड़ है। सोशल मीडिया के जरिये वह ख्याति अर्जित करने का भी चलन इन दिनों खूब चल रहा है। इसके लिए लोग अपनी जान की भी परवाह नही कर रहे है।
शहर में घटी एक ऐसी ही घटना से युवक की जिंदगी पर ब्रेक लग गया। सूचना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर रेलवे क्रासिंग के पास शानिवार को डीह थाना क्षेत्र के सौरापुर गौरा मजरे डहवा निवासी सत्य प्रकाश पुत्र प्रताप नारायण रेलवे पटरी पर रील बना रहा था।
तभी वह ट्रैक से निकल रही नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। आसपास के लोगो ने पुलिस को घटना की सूचना दी। वही ट्रेन के चालक ने भी स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जीआरपी निरीक्षक गोपाल कुशवाहा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज में बोले नरेन्द्रानन्द सरस्वती- मुस्लिम पक्ष को खुशीपूर्वक ज्ञानवापी हिन्दुओं को सौंपना चाहिए
