Allahabad university : छात्रा ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कर्नलगंज थाने में दी तहरीर
प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय(इविवि) में छात्रों और चीफ प्रॉक्टर का विवाद अभी थमा नहीं है। इस बीच शनिवार को एक नया मामला सामने आ गया। इविवि में शनिवार को प्राचीन इतिहास विभाग के एक असिटेंट प्रोफेसर पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। डरी और सहमी छात्रा ने असिटेंट प्रोफेसर के खिलाफ कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग में पढ़ने वाली बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अजय कुमार सागर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा ने तहरीर में लिखा है कि प्रोफेसर अजय कुमार ने उसे द्वितीय वर्ष के समय ही प्रेम प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद उस प्रस्ताव को इंकार करने पर फोन कर परेशान करना शुरु कर दिया था। अजय कुमार ने खुद को कैंसर का मरीज बताकर इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया था। मुझे बुलाकर मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। छात्रा ने शनिवार को इस मामले में थाना कर्नलगंज में लिखित शिकायत कर असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें - गोंडा : पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यक्रम में फटा गुब्बारा, दो युवक झुलसे
