गोंडा : पूर्व सीएम अखिलेश के कार्यक्रम में फटा गुब्बारा, 6 युवक झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यक्रम में शनिवार को नाइट्रोजन से भरा गुब्बारा फटने से 6 लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष की बेटी की शादी में शामिल होने हेलीकॉप्टर से गोंडा पहुंचे थे। जमुनियाबाग में बने हेलीपैड पर उनका हेलिकॉप्टर उतरना था‌। हेलिकॉप्टर देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में जुटे थे। जैसे ही पूर्व सीएम का हेलीकॉप्टर उतरा वैसे ही मैदान पर लगाया गया एक नाइट्रोजन गैस से भरा गुब्बारा तेज आवाज के साथ फट गया।

18 - 2024-02-03T180921.322

इस गुब्बारे की चपेट में आकर वहां मौजूद विक्की सिंह, राजन तिवारी, राजकुमार निवासी नवाबगंज, अनूप कुमार निवासी लखीमपुर तथा अमित चौबे व अंकित चौबे निवासी मोकलपुर थाना कोतवाली नगर बुरी तरह से झुलस गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में सभी को वहां से हटाया और उन्हें ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। 

झुलसने वालों में अमित चौबे व अंकित चौबे पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजा चतुर्वेदी के समर्थक बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर राजा चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया और उन्हें समुचित इलाज का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें -Lucknow triple murder : पाकिस्तान से गहरा नाता रखता है तीनों हत्याओं का आरोपी, नेपाल के रास्ते करता था काले कारोबार

संबंधित समाचार