प्रयागराज: खाक चौक के शिविर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र के खाक चौक थाना क्षेत्र स्थित विजय रामदास के आश्रम में अचानक आग लग गयी। आग लगने के बाद आश्रम में हड़कंप मच गया। आश्रम में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग आग को बुझाने का प्रयास करने लगे।  सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेट टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने चल आश्रम में काफी नुकसान हो गया। 

जानकारी के मुताबिक माघ मेला क्षेत्र के खाक चौक थाना क्षेत्र में रामानंदा 'अ' मार्ग पर विजय रामदास का आश्रम बना हुआ है। जहां शनिवार को आश्रम में अचानक आग लग गयी। आग लगते ही आश्रम में अफरा तफरी मच गयी। आग लगने के बाद आश्रम पर लोगों की लगी भारी भीड़ जुट गई। आग लगने से आश्रम के अंदर रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग काफी मशक्क्त के बाद आग पर  काबू पाया।

यह भी पढ़ें: खूबसूरती और जांबाजी का 'कॉकटेल' हैं ये 5 आईपीएस, लुक सॉफ्ट लेकिन किलर है इनका हर एक्शन

संबंधित समाचार