अमेठी : पैसे के लेन देन को लेकर हुई मारपीट, मौत-Video
कुछ दिन पहले मैकेनिक से मृतक ने बनवाया था अपने ट्रक का इंजन
अमेठी, अमृत विचार। जायस क्षेत्र के मिल एरिया क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक वाहन स्वामी और मकैनिक में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान वाहन स्वामी अचानक जमीन पर गिर गया, देखते ही देखते उसकी धड़कने तेज हो गई। वहां मौजूद लोगों ने सीपीआर देकर नजदीक एक निजी क्लीनिक में ले गए। लेकिन स्थित खराब होने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें दूसरे अस्पताल में इलाज कराने के लिए सलाह दी।
जायस कोतवाली क्षेत्र के मिल एरिया के समीप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास जायस कस्बा निवासी सद्दाम पुत्र गांधी ट्रक रिपेयरिंग करने का काम करता है। रविवार को भी सद्दाम अपनी दुकान पर था। सूत्रों से जानकारी मिली कि कुछ दिन पहले थाना गौरीगंज क्षेत्र के गुजर टोलिया निवासी अनीस अहमद पुत्र जमील (40) ने अपने ट्रक का इंजन मकैनिक सद्दाम से ठीक कराया था। रविवार को फिर से अनीस अपनी ट्रक लेकर उसमें कोई काम करवाने के लिए लेकर आया था। दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे सद्दाम और अनीस में पुराने पैसे के लेन देन को लेकर आपस में कहासुनी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कहासुनी के दौरान सद्दाम ने अनीस का गिरेबान पकड़ लिया। बस इतने पर दोनों में हाथापाई शुरू हो गई, और इसी दौरान अनीस जमीन पर गिर गया। भीड़ इकट्ठा देख अनीस के चाचा शब्बीर अहमद दौड़कर मौके पर पहुंचे तो अनीस जमीन पर गिरा था और उसकी धड़कने तेज थी। लोगों के कहने पर सीपीआर देने की कोशिश की गई। फिर नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन कंडीशन ख़राब होने की वजह से डॉक्टर ने अनीस को दूसरी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।
सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने अनीस को 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी फुरसतगंज भिजवाया। सीएचसी पर डॉक्टर ने अनीस को मृत घोषित कर दिया। पुलिस बाद में सद्दाम को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। अनीस के आये उनके चाचा शब्बीर अहमद ने बताया कि कुछ दूरी पर हम लोग खड़े थे। भीड़ देखा तो दौड़कर मौके पर गए तो पता चला कि मकैनिक सद्दाम और अनीस में हाथापाई हुई थी। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी में जुटी है।
अमेठी : पैसे के लेन देन को लेकर हुई मारपीट, मौत-Video pic.twitter.com/IThchAWpTh
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 4, 2024
