अयोध्या: लोकसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस तैयार करेगी कार्यकर्ताओं की फौज, अभियान शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशलपुरी में आयोजित हुई महानगर क्षेत्र की कार्यशाला

अयोध्या। लोकसभा महासमर 2024 को लेकर कांग्रेस न केवल कार्यकर्ताओं की फ़ौज तैयार करेगी बल्कि इनको प्रशिक्षित भी करेगी। इसके लिए पार्टी ने अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को महानगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संगठित और प्रशिक्षित करने के लिए कौशलपुरी कॉलोनी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। एक प्रशिक्षित और मानसिक रूप से सशक्त कार्यकर्ता हजार कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने के लिए जल्द ही न्याय पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से हम पार्टी की रीति और नीति को समाज के निचले तबके तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी जाति और धर्म की पार्टी नहीं है, वरन विचारधारा की पार्टी है। आज हम गोडसे को मानने और उनका अनुसरण करने वाली विचारधारा से लड़ रहे।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता गरीबी व असमानता को दूर करने और धार्मिक सद्भाव की बहाली के लिए लड़ेंगे। अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापन कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, सैनिक प्रकोष्ठ के सुरेंद्र सिंह सैनिक, शिक्षक प्रकोष्ठ के डॉ कमलेश सिंह यादव, पूर्व प्रदेश सचिव कर्मराज यादव, महिला महानगर अध्यक्ष मालती यादव, सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, शालिनी पांडेय, उमेश उपाध्याय, कविंद्र साहनी, राजकुमार पांडे, रमेंद्र मोहन मिश्र, राम अवध पासी, आकाश सिंह राणा, रामकरण कोरी, डॉ राजकुमार मौर्य, चंचल सोनकर, प्रवीण श्रीवास्तव, चंचल सोनकर, अवधेश तिवारी, प्रेम कुमार पांडेय, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, अजीत वर्मा यूनिक, अरुण साहू, डॉक्टर महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बहराइच के समरेंद्र राय को अमेरिका से आया बुलावा, 10 करोड़ का मिला ऑफर! जानिये क्या किया है काम?

संबंधित समाचार