विदेशों में भी नाम रोशन कर रहे रायबरेली एफडीडीआई के छात्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कम उम्र में अच्छी आय का जरिया बन रहा फुटवियर डिजाइन कोर्स 

लखनऊ/ रायबरेली, अमृत विचार। प्रदेश के रायबरेली जिले में स्थित फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवेलपमेंट संस्थान (एफडीडीआई) के छात्र विदेशों में भी फुटवियर डिजाइन के क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। छात्रों के हुनर और देश-विदेश में प्लेसमेंट से संस्थान भी उत्साहित है। इस वर्ष रायबरेली, फुरसतगंज कैम्पस का प्लेसमेंट 86 प्रतिशत रहा, जो कि एक रिकॉर्ड है। इस साल का औसत सालाना पैकेज भी रिकॉर्ड स्तर पर 4 लाख का तथा उच्चतम पैकेज सालाना 11 लाख रहा। इसमें इंटरनेशनल प्लेसमेंट भी शामिल है। यह जानकारी प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के छात्र मामलों के प्रभारी नलिन पाण्डेय दी। 

उन्होंने बताया कि संस्थान के कोर्स कम उम्र में अच्छी जॉब का जरिया भी बन रहे हैं। फुटवियर के क्षेत्र में छात्रों के सुनहरे भविष्य को देखते हुए संस्थान अब और प्रभावी तरीके से आगामी सत्र में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर फोकस कर रहा है। 120 सीटों पर दो पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। संस्थान में संचालित पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल तक fddiindia.com पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यह संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पॉर्टेन्स का दर्जा प्राप्त संस्थान है। उत्तर प्रदेश में इनका संचालन नोएडा एवं रायबरेली के फुरसतगंज में हो रहा है। कैम्पस के केंद्र प्रभारी वरुण गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में फुटवियर के क्षेत्र अपार वृद्धि एवं संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें -'मुगल मानसिकता' का जीवंत उदाहरण हैं ओवैसी, बार बार जुबान पर सवार हो जाता है 'पाकिस्तानी भूत': दिनेश शर्मा

संबंधित समाचार