बरेली: बुआ के घर आई युवती की ट्रेन से कटने से मौत, आई थी सीबीगंज से गणेशनगर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : मढ़ीनाथ में ट्रेन से कटकर 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। सीबीगंज निवासी युवती दो दिन पहले गणेशनगर, सुभाषनगर में में अपनी बुआ के यहां आई थी। परिजनों ने मानसिक स्थिति ठीक न होने से जान देने की बात कही है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बल्लाकोटा निवासी ड्राइवर हरीश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले उनकी बेटी अलका गणेशनगर में अपनी बुआ लक्ष्मी के घर आई थी।

उसकी एक महीने से मानसिक स्थिति खराब चल रही थी और मानसिक अस्पताल में उपचार भी चल रहा था। रविवार की सुबह करीब 6 बजे अलका ने मढ़ीनाथ पुलिया के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। अलका के चार भाई हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर 3.60 लाख रुपये हड़पे, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

संबंधित समाचार