20 साल का हुआ Facebook...जुकरबर्ग ने बदला सोशल मीडिया का अंदाज, बना दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पिछले दो दशक में टेक्नोलॉजी ने जिस रफ्तार से तरक्की की है, उसने लोगों की जीवनशैली को एकदम बदल दिया। फोन, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी व्यस्तताओं ने दुनिया को आपके टेबल से होते हुए आपके हाथ तक पहुंचा दिया। फेसबुक को 20 साल पूरे हो गए है। 4 फरवरी 2024 में पहली बार फेसबुक की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बन गया। 

दरअसल 2004 में चार फरवरी को ही मार्क जुकरबर्ग ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपने साथ पढ़ने वाले तीन दोस्तों के साथ मिलकर बनाई वेबसाइट ‘फेसबुक’ को लॉन्च करके दुनियाभर के लोगों को ‘फ्रेंड्स’ और ‘लाइक’ को गिनते रहने का एक नया गणित दे दिया। हालत यह है कि दुनिया के अरबों लोग अपनी हर गतिविधि को ‘शेयर’ करते हैं और यही उनकी दुनिया बन गई है। 

जुकरबर्ग ने फेसबुक के जरिए अपनी तकदीर बदल दी और पूरी दुनिया की तस्वीर। मौसम के बाद शायद यह पहली चीज है, जो दुनिया के इतने लोगों को एक साथ प्रभावित करने का माद्दा रखती है। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की बहुत सी साइट आती रहीं, लेकिन फेसबुक ने अपनी जगह मजबूती से बनाए रखी। 

ये भी पढ़ें- न्यूरालिंक ने पहली बार मानव मस्तिष्क में अपनी चिप प्रतिरोपित की, क्या गड़बड़ियां हो सकती हैं? 

संबंधित समाचार