बरेली: शहर के 100 बड़े बकायेदारों की तैयार होगी सूची, चलेगा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम अब गृहकर न देने वाले बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। शहर के ऐसे 100 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कराई जाएगी। इसके बाद ऐसे बकायेदारों को आरसी जारी करते हुए उनसे वसूली की जाएगी। शहरी निकाय निदेशालय ने बकायादारों सूची मांगी है। नगर निगम पुराने बकाए …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम अब गृहकर न देने वाले बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। शहर के ऐसे 100 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कराई जाएगी। इसके बाद ऐसे बकायेदारों को आरसी जारी करते हुए उनसे वसूली की जाएगी। शहरी निकाय निदेशालय ने बकायादारों सूची मांगी है। नगर निगम पुराने बकाए कर की वसूली का अभियान चलाने के लिए एक लाख के बकायेदारों पर विशेष नजर रखे हुआ है। ऐसे भवनस्वामियों से गृहकर, जलकर व सीवर कर को सख्ती से वसूली की जाए।

इससे पहले इन सभी डिफाल्टरों को एक बार नोटिस भेजकर बकाया कर जमा करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी भुगतान न करने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। अगर जरूरी हुआ तो इनके बैंक खातों के संचालन पर भी रोक लगाई जा सकती है। स्थानीय निकाय निदेशक डा. काजल ने नगर आयुक्त को पत्र के जरिए 100 बड़े बकायदारों सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।

शहरी क्षेत्रों में बहुत से ऐसे सरकारी कार्यालय, औद्योगिक और व्यावसायिक भवन हैं, जिनपर लाखों रुपये गृहकर,जलकर व सीवर कर का सालों से बकाया है। इसलिए नगर विकास विभाग ऐसे बड़े बकायादारों से वसूली के लिए अभियान चलाने का फैसला किया है। ऐसे भवन स्वामियों का कर विभाग सूची तैयार करने में जुटा हुआ है।

संबंधित समाचार