आईपीएल-13: खराब बल्लेबाजी से हारी सीएसके, सात रन से जीता हैदराबाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को सात रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने प्रियम गर्ग के नाबाद 51 रनों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। चेन्नई 20 ओवरों में पांच विकेट …

दुबई। सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को सात रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने प्रियम गर्ग के नाबाद 51 रनों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। चेन्नई 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सकी।

चेन्नई के सर्वोच्च स्कोरर रवींद्र जडेजा रहे जिन्होंने 35 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। यह जडेजा का आईपीएल में पहला अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 47 रनों पर नाबाद रहे।

हैदराबाद के लिए अर्धशतक जमाने वाले प्रियम ने 26 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अभिषेक शर्मा (31) के साथ 77 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया।

संबंधित समाचार