बिजनौर : स्कूल बस की चपेट में आकर दो वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने पड़ोस की महिला पर धक्का देने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच, ग्रामीणों ने चालक को किया पुलिस के हवाले

रेहड़ (बिजनौर), अमृत विचार। क्षेत्र के गांव सिरियावाली में स्कूल की बस की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने एक महिला पर बच्चे को धक्का देने का आरोप लगाया है।

क्षेत्र के गांव सिरियावाली निवासी प्रदीप कुमार का दो वर्षीय पुत्र तनुज घर के बाहर खेल रहा था। बताया जाता है कि स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए आ रही थी। इस दौरान तनुज बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

 सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल व सीओ अफजलगढ़ अर्चना सिंह मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। परिजनों ने मोहल्ले की ही एक महिला पर बच्चे को बस के आगे धक्का देने का आरोप लगाया है। जबकि महिला ने रंजिशन फंसाने की बात कही है। । एएसपी पूर्वी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:-  मुरादाबाद: 94 साल के सासंद बर्क की तबीयत में सुधार, विधायक और पौत्र जिया ने दी जानकारी

संबंधित समाचार