Kanpur Bar Association के पूर्व मंत्री पर FIR, पीड़ित ने जान से मारने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री पर एफआईआर

कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में रविवार देर रात दो अधिवक्ताओं के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद देर रात घायल पीड़ित ने पूर्व मंत्री कानपुर बार एसोसिएशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में रविवार देर रात दो अधिवक्ताओं के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद देर रात घायल पीड़ित ने पूर्व मंत्री कानपुर बार एसोसिएशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

भवानी नगर चकेरी निवासी अधिवक्ता शिरोमणि शुक्ला ने पुलिस को बताया कि पूर्व में कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अरदिमन सिंह ने कई बार जान से मारने की धमकी और अपहरण, हत्या जैसे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पिंटू सेंगर जैसी उसकी हत्या करवाने की धमकी दी।

पीड़ित की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार आरोपी ने उसे अगर 10 लाख रुपये रंगदारी न दिया तो पत्नी से आरोप लगाकर उसे फंसाकर जीवन बर्बाद कर दूंगा। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि रविवार को वह अपने भतीजे संस्कार शुक्ला के साथ श्यामनगर से अपने घर जा रहे थे तभी एक कांफ्रेंस कॉल पर अरदिमन सिंह ने उनसे गाली गलौज, अभद्रता करते हुए अपने घर के बाहर रोक लिया।

आरोप है कि घर के अंदर से बैट निकालकर जान से मारने की नियत से उन पर प्रहार किया। जिससे उनके नाक और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में चकेरी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित शिरोमणि शुक्ला की तहरीर पर अरदिमन सिंह कानपुर बार एसोसिएशन के खिलाफ रंगदारी, धमकी, गालीगलौज, मारपीट में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

इस मामले में रात में दोनों पक्षों से आधा सैकड़ा से ज्यादा वकीलों में थाने के बाहर की हाथापाई हो गई थी। सोमवार को अधिवक्ता शिरोमणि शुक्ला के साथ 20 से ज्यादा अधिवक्ता पुलिस कार्यालय पहुंचे और पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से मिलकर सारा घटनाक्रम बताया। जिस पर उन्होंने चकेरी पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की बात कही।

ये भी पढ़ें- Kanpur Suicide: नवविवाहिता ने दे दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, घर से भागकर की थी शादी

संबंधित समाचार