Video : आगरा में ANTF ने पकड़ा 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का गांजा, दो गिरफ्तार
आगरा, अमृत विचार। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 क्विंटल से ज्यादा गांजे से भरी हुई आयशर कैंटर को एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा से पकड़ा है। कैंटर में अंतर्राष्ट्रीय कीमत के मुताबिक 5:15 करोड रुपए से ज्यादा कर गांजा जब्त किया गया है ।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के डिप्टी एसपी के हवाले से मिली सूचना के मुताबिक एएनटीएफ की ऑपरेशनल यूनिट आगरा जोन को सूचना मिली थी की बड़ी तादाद में गांजे की तस्करी आंध्र प्रदेश से सिंडिकेट बनाकर की जा रही है। सूचना के बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने सूचना के आधार पर एटा के मलावन टोल प्लाजा पर चेकिंग शुरू कर दी। आयशर कैंटर को जब रुकवाया गया तो इसमें बर में बड़े-बड़े पैकेट बंद थे जब इन बोर्न को खोला गया तो इसमें गांजे की बरामदगी हुई।
एएनटीएफ की टीम ने आयशर कैंटर नंबर UP 81 DT 6188 से 5 करोड़ 25 लख रुपए के गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मोहित कुमार पुत्र वृंदावन निवासी राजे नगर जिला छतरपुर मध्य प्रदेश और हरेंद्र पुत्र भरत सिंह निवासी कनकपुर थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम के मुताबिक इस गांजे की सप्लाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश दिल्ली आगरा मथुरा समेत आसपास के इलाकों में की जाती है। पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। जिससे ये पता लगाया जा सके कि सिंडिकेट में और कौन-कौन शामिल है और कहां से इसकी सप्लाई की जा रही है।
आगरा: ANTF ने पकड़ा 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का गांजा, दो गिरफ्तार#uppolice #agrapolice pic.twitter.com/HSndhxAom0
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 6, 2024
ये भी पढ़ें -सीतापुर : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया अपराधी गोली लगने से घायल
