बहराइच : मार्च माह में जिले से निकलेंगे 100 MBBS, प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा शुरू
बहराइच, अमृत विचार। स्टेट मेडिकल कॉलेज के 100 एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई पूरी होने के करीब है। एबिन छात्रों का प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा शुरू हो गया है मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग अध्यक्ष की देखरेख में सभी परीक्षा दे रहे हैं। जिसमें इलाज और अन्य जांच कैसे की जाए, इसकी जानकारी उनको दी जा रही है।
बहराइच में स्थित स्टेट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों की पढ़ाई चल रही है। 100 छात्राओं की एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी हो गई है। जिसके चलते इन छात्र-छात्राओं की प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय खत्री ने बताया कि सर्जरी विभाग के सेकंड फ्लोर पर छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं। सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अमित श्रीवास्तव की देखरेख में सर्जन डॉक्टर एफआर मालिक, डॉक्टर राहुल अग्रवाल, डॉ विजय शुक्ला, डॉक्टर सौरभ अग्रहरि, डॉक्टर अवनीश की टीम एमबीबीएस छात्रों की परीक्षा ले रही है।
डॉ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि 25-25 के छात्रों का बैच प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा में शामिल है। उन्होंने बताया कि इन छात्रों को वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच, इलाज और अन्य जानकारी दी जा रही है। जिसके चलते यह सभी छात्र यहां से बाहर जाने के बाद बेहतर तरीके से इलाज कर सकें। उन्होंने बताया कि आठ फरवरी तक परीक्षा चलेगी।
मार्च में मिलेंगे एमबीबीएस डॉक्टर
मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस के छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। सभी छात्राओं की परी यूनिवर्सिटी परीक्षा चल रही है मार्च माह में यह सभी छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर बाहर निकल जाएंगे। इसके बाद वह अपने मन के मुताबिक प्राइवेट या सरकारी अस्पतालों का चयन का इलाज कर सकते हैं। इसका उन्हें लाभ मिलेगा।
-डॉक्टर संजय खत्री, प्राचार्य
ये भी पढ़ें -बहराइच : पूर्व सांसद रुआब सईदा का निधन, समाजवादी पार्टी में शोक की लहर
