अमेठी : फर्म और पोल्ट्री फार्म के लेजर में हेरफेर, केस दर्ज
अमेठी, अमृत विचार। थाना फुरसतगंज पुलिस ने लखनऊ के एक मुर्गी दाना फैक्ट्री का लाखों रुपया हड़पने के आरोप में दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लखनऊ जनपद के थाना विकास नगर क्षेत्र के डी-10 केशव बिहार कल्याणपुर निवासी अमरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र वीरेन्द्र कुमार ने अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ को सौंपे गये पत्र में लिखा है कि मैं ग्रीनवे ट्रेड काम लिमिटेड रोड नम्बर 8 यूपीएसआईडीई इन्डस्ट्रियल एरिया नादरगंज थाना सरोजनी नगर लखनऊ में रिकवरी एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हूं। उक्त कम्पनी विगत कई वर्षों से मुर्गी दाना के उत्पादन एंव विक्रय का कार्य करती है।
मेरी उक्त कम्पनी में रेशमा पत्नी सफातउल्ला खान निवासी ग्राम खालिसपुर थाना फुरसतगंज अपने पति के साथ कम्पनी आयी और अपनी फर्म हिन्दुस्तान फैक्ट्री की प्रोप्राइटर के रूप में डीलर बनकर व्यवसाय करने की इच्छा प्रकट कियत्न तथा नियमानुसार डीलर डाटा शीट भरवर, हस्ताक्षर कर मुर्गो दाना का व्यवसाय विगत काफी दिनों तक किया। उक्त व्यवसाय अवधि में हिन्दुस्तान फैक्टी फर्म के में रेशमा और सफातउल्ला खान द्वारा किए गये भुगतान व उनके कमीशन टीओडी व से डिस्काउण्ट जमा होने के बाद व्यवसाय का कुल धनराशि 42,41,258 रुपया बकाया शेष है, रेशमा व सफातउल्ला खान द्वारा उक्त बकाये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कम्पनी के सेल्स प्रतिनिधि द्वारा बकाया भुगतन हेतु काफी प्रयास किया गया तो रेशमा व सफातउल्ला खां द्वारा कहा गया कि मेरे पास भी लेजर है। उसमें जमा पैसा और लेजर एकाउण्ट दिखाया गया तो कम्पनी के सिस्टम से इस लेजर एकाउण्ट का मिलान करने पर कई प्रविष्टियां गलत पायी गयी।
कम्पनी के सिस्टम से रेशमा व सफातउल्ला द्वारा दिए गए लेजर पर उक्त प्रविष्टियां व लेजर एकाउण्ट फर्जी एंव कूट रचित पाया गया। हिन्दुस्तान पोल्ट्री फार्म ने मेरी कम्पनी से व्यवसाय करना भी बंदकर दिया। प्रार्थी की कम्पनी द्वारा उक्त बकाया धनाशि रुपया 42, 41, 258 रुपये के भुगतान के लिए सेल प्रतिनिधि द्वारा काफी प्रयास किया गया। लेकिन उनके द्वारा जान बूझकर भुगतान नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्जकर उक्त प्रकरण की विवेचना की जा रही है।
ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : फेसबुक पर गाय खरीद रही थी महिला, साइबर ठगों ने ऑनलाइन किया 20 हजार का फ्रॉड
