Video : आगरा की दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का उठ रहा गुबार
आगरा, अमृत विचार। जिले के सिकंदरा इलाके में भीषण अग्निकांड हुआ है। यहाँ एक दवाई बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आज लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। आग इतनी भीषण है कि आसमान में काले धुएं का गुबार छाया है। आग से करोड़ों के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।
आगरा के थाना सिकंदरा इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में एक दवा निर्माता कंपनी की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई देखते ही देखते फैक्ट्री से बड़े-बड़े धुएं के गब्बर उठने लगे आग लगने की सूचना पर मौके पर आधा दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां पहुंची जो आग बुझाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।
बताया जा रहा है की टेस्कॉन नाम की कंपनी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे परिसर में फैल गई । आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है ।
Video : आगरा की दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का उठ रहा गुबार #agrafire #agrapolice pic.twitter.com/Z4f31qVEhj
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 6, 2024
ये भी पढ़ें -एक गांव ऐसा भी : रसगुल्लों की आमदनी से जलते हैं चूल्हे, हर रिश्ते में घुली है इसकी मिठास
