श्रावस्ती: तीन पुलिसकर्मियों की हुई पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने पद चिन्ह लगाकर दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया व अपर पुलिस अधीक्षक  प्रवीण कुमार यादव ने जनपद की यूपी 112 में  नियुक्त मुख्य आरक्षी अजय पाल सिंह , मुख्य आरक्षी देवमणि यादव को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति तथा चुनाव सेल में नियुक्त आरक्षी अर्जुन कुमार पाण्डेय को पद चिन्ह लगाकर मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नति दी गई। 

पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नति पाये सभी कर्मचारियों से नियुक्त स्थान के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि पदोन्नति कर्मचारी की मेहनत व कर्तव्यनिष्ठ से प्राप्त होती है। आप सभी पदोन्नत हुए है वह आप सभी की मेहनत व लगन से कार्य करने पर मिली उपलब्धि है। 

पुलिस अधीक्षक ने सभी को नसीहत दी कि आप सभी हमेशा अपने कर्तव्य का पालन करते रहेंगे, लोगो को न्याय दिलाएंगे तथा अपराधियों पर कार्रवाई करेंगे। इस दौरान आंकिक  सचीन्द्र नाथ भट्ट, प्रभारी प्रधान लिपिक  छोटेलाल कुशवाहा, पेशकार पुलिस अधीक्षक  अजय कुमार, पीआरओ पुलिस अधीक्षक  गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लाक्षागृह केस: 53 साल बाद हिंदू पक्ष को मिला बड़ी जीत, कोर्ट ने 100 बीघा जमीन हिंदुओं को सौंपा, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

संबंधित समाचार