लखनऊ: रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने खुद को गोली से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लाइसेंसी रिवॉल्वर से घर पर की खुदकुशी, 2010 में सीओ पद से सेवानिवृत्त हुए थे कैलाश चंद्र, मामला गुड़म्बा थानाक्षेत्र के जानकारीपुरम सेक्टर-जे का है

लखनऊ, अमृत विचार। गुड़म्बा थानाक्षेत्र अन्तर्गत सेक्टर-जे जानकीपुरम में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) कैलाश चंद्र (73) ने मंगलवार दोपहर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली से उड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, प्रथम दृष्टिया में डिप्रेशन के चलते आत्मघाती कदम उठाने बात सामने आई है। 

पत्नी और इकलौते बेटे की मौत के बाद भांजे को लिया गोद
एडीसीपी नार्थ अभिजीत आर शंकर के मुताबिक, मूलरूप से फर्रूखाबाद जनपद के कायमगंज के दमदमा गांव निवासी कैलाश चंद्र वर्ष 2010 में पुलिस उपाधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। साल 1992 में सड़क दुर्घटना में इकलौते बेटे की मौत हो गई थी। पुत्र वियोग के कारण कुछ वर्ष बाद पत्नी पुष्पा की भी मौत हो गई थी। जिसके बाद भांजे अंशुल को उन्होंने दत्तक पुत्र बना लिया था। भांजे की शादी पूनम से कराई थी। वह दोनों वह जानकीपुरम सेक्टर-जे में रहकर उनकी सेवा करते थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह घर पर अकेले थे। इसी बीच उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सीने पर खुद को गाली मार ली।

पड़ोसियों ने सुनी गोली चलने की आवाज
डीसीपी ने बताया कि आसपास के लोगों ने घर में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर भांजे को सूचना दी। इसके बाद अंशुल पत्नी पूनम के साथ घर पहुंचा लेकिन दरवाजा भीतर से बंद था। दंपती बाहर से दरवाजा खटखटाने रहे। बावजूद इसके उन्हें प्रतिक्रिया नपहीं मिली। किसी अन्होनी की आंशका पर अंशुल ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

घटनास्थल पर पहुंची ने दरवाजा तोड़ तो कमरे की फर्श पर कैलाश चंद्र के शव को लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक नितिश श्रीवास्तव ने बताया कि घरवालों से पूछताछ कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि आत्महत्या के कारणों की सही वजह साफ नहीं हो पाई है। अभी कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

बीमारियों से थे परेशान डिप्टी एसपी 
भांजे अंशुल ने बताया कि मामा कैलाश चंद्र की किडनी में दिक्कत थी। सप्ताह में दो बार वह डायलिसिस करने जाते थे। इसके अलावा वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से भी ग्रस्त थे। जिस वजह से वह काफी परेशान रहते थे। भांजे ने बताया कि घटना के वक्त वह पत्नी के संग बाजार गए थे। जब वह वापस लौटे तो मामा ने घर में आत्मघाती कदम उठा लिया।

अंशुल ने बताया कि मामा नीचे कमरे में रहते थे। वह रोजाना करीब तीन बजे टहलने के लिए बाहर जाते थे। वह कब घर आए और ऊपर कमरे में चले गए इसकी जानकारी पत्नी को भी नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टिया में सामने आया कि बीमारियों की वजह से कैलाश चंद्र तनाव में रहते थे। जिससे चलते उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली से उड़ा लिया।

सीने पर मारी गोली

प्रभारी निरीक्षक नितिश श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर समेत मृतक की चप्पलें बरामद की है। रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने सीने में खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। हालांकि, डिप्टी एसपी के खुदकुशी किए जाने की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों की भीड़ घर के बाहर एकत्र हो गई। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची फॉरेसिंक टीम के अलावा डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य एकत्र करने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।

 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: कबाड़ की दुकान में धमाके से मचा हड़कंप, एक की मौत, स्कॉर्पियो में लगी अचानक आग, देखें वीडियो

संबंधित समाचार