Shahjahanpur News: 2668.83 लाख से चमकेंगी जिले की 37 सड़कें, शासन ने दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

शाहजहांपुर, अमृत विचार: शासन ने जिले में 37 सड़कों के नव निर्माण को मंजूरी दे दी है। प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति देते हुए टेंडर निकालने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही 2668.83 लाख की लागत से जिले में सड़कों का जाल बिछेगा। बंडा, पुवायां, कांट, खुटार सहित अधिकाशं ब्लॉकों में सड़कों का पुनर्निर्माण होना है। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: विरोधियों ने बजट को बताया निराशावादी, भाजपा ने कहा सर्वश्रेष्ठ

लंबे समय से स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। अब वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। पुवायां की कुछ सड़कों का टेंडर शासन से स्वीकृति न होने के चलते बीते दिनों रद्द हो गया था। जिससे जनता को गहरा धक्का लगा, लेकिन अब स्वीकृति से खुशी है। 

शासनादेश जारी करते हुए उप सचिव उत्तर प्रदेश सरकार राज कुमार ने कहा कि चीनी मिल क्षेत्र में कृषि विपणन सुविधाओं के लिए मार्गों का चौड़ीकरण, सुदृढीकरण, नवनिर्माण, पुनर्निर्माण कराया जाना है। इसके लिए एकमुश्त व्यवस्था योजना के तहत प्रदेश भर में कुल 37113.14 लाख रुपये से कार्य कराए जाने हैं। इनमें से 37 सड़कों का नवर्निर्माण शाहजहांपुर जिले में होगा। 

एक बार रद्द हो गया था टेंडर
इससे पहले भी एक बार पुवायां तहसील में कई गांव में सड़क बनाने के लिए टेंडर निकाला गया था। जिसके तहत जेवा मार्ग से आनंदपुर पिपरी मार्ग का निर्माण 40 लाख से करवाया जाना था। नाहिल गुलौली मार्ग से बेलाबाली मार्ग तक सड़क 50.42 लाख से बननी थी। पुवायां- खुटार रोड से ग्राम पंचायत दियुरिया तेंदुआ मार्ग तक डेढ़ किमी लंबी सड़क 50.08 लाख और पुवायां - बंडा टकेली मार्ग से मिल्किया तक सड़क 40.10 लाख से बनाई जानी थी। 

बाद में शासन से स्वीकृति न होने के चलते वह टेंडर रद्द हो गया था। टेंडर रद्द होने के बाद नत्थापुर के ग्राम प्रधान दलप्रीत सिंह व गांव के सोहन, राकेश, विनोद, मनीजत, गुड्डू आदि ने दोबार से लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर सड़क बनवाने की मांग की थी। अब वित्तीय स्वीकृति मिलने का ग्रामीणों ने स्वागत किया है। 

यह सड़कें बनेंगी नई-
रामापुर उत्तरी से पोंसिल तक मार्ग का पुनर्निर्माण, कटरा मकरंदपुर मार्ग से पोसिंल तक का पुनर्निर्माण, कटरा रामापुर से सैजना संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य, गुलचम्पा फाटक से हाजीपुर संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण, सेहरापुर हरीहरपुर मार्ग सैदापुर मार्ग का पुनर्निर्माण का कार्य, ददउ मार्ग से सिउरा मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह राईखेड़ा से गमिहार मार्ग का पुनर्निर्माण, शाहजहांपुर निगोही मार्ग से पराझरसा मार्ग का पुनर्निर्माण, 

पुवायां निगोही से भटयुरा बुजुर्ग मार्ग का पुनर्निर्माण, चौडेरा चौडेरी बथुई अक्का मार्ग से त्रिलोकपुर मार्ग का पुनर्निर्माण का कार्य, बहादुरिया पक्के मार्ग से बहादुरिया खुर्द मार्ग का पुनर्निर्माण, बिलंदुपर मार्ग से सरैया जती मार्ग का पुनर्निर्माण, बिलंदुपर मार्ग से सिमरा मार्ग का पुनर्निर्माण, बिलंदुपर सिंधीपुर मार्ग से मिश्रीपुर मार्ग का पुनर्निर्माण, जिंदपुरा से सफ़ौरा मार्ग का पुनर्निर्माण, पुवायां जेवा मार्ग से आनंदपुर पिपरी मार्ग का पुनर्निर्माण, 

पुवायां खुटार से दियुरिया तेंदुआ मार्ग का पुनर्निर्माण, पुवाया बंडा टकेली मार्ग से मिल्किया भाग-2 का पुनर्निर्माण, पुवायां खुटार मार्ग से नथुआपुर मार्ग का पुनर्निर्माण, पुवायां बंडा मार्ग से बसंतापुर मार्ग का पुनर्निर्माण, नाहिल मार्ग से नोहा मार्ग का पुनर्निर्माण, बरेली रोड से शेरपुर बतलिया संपर्क, मार्ग का पुनर्निर्माण, गढ़िया रंगीन गोगेपुर मार्ग से महोटा मार्ग का पुनर्निर्माण, महोटा मार्ग का पुनर्निर्माण, 

ग्राम महोटा से छोटा घेरा (बडा घेरा) संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण, सुल्तानपुर मार्ग से पीरी संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण का कार्य, गढ़िया रंगीन हिम्मतपुर पकड़िया से जगदीशपुर मार्ग का पुनर्निर्माण, गढ़िया रंगीन मार्ग से हिम्मतपुर संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण, कटरा जलालाबाद से मथाना मार्ग का नवनिर्माण, बरखेडा जैपाल मार्ग से लखोआ संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण, बरीखास तिलहर से भेदसराय संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण, 

बरीखास तिलहर मार्ग से रहदेवा मार्ग का पुनर्निर्माण, मदनापुर लोनिवि मार्ग से कुनिया जमालपुर मार्ग का पुनर्निर्माण, रहदेवा से गौटिया मार्ग प्रथम व द्वितीय संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाना है। इसके अलावा हठीपुर कुर्रिया से गंगानगर तक मार्ग का पुनर्निर्माण, परौर से तालिकापुर सत्यनगला मार्ग से नौगवां मार्ग का पुनर्निर्माण, कांठ जलालबाद मार्ग नहर पुलिया से मिल्किया का पुनर्निर्माण, सिसौरी मझारी से गौटिया संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाना है।

गन्ना विभाग की सड़कों को शासन से स्वीकृति मिल गई है। टेंडर लगा हुआ है, जल्द इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा--- महेंद्र पाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: विरोधियों ने बजट को बताया निराशावादी, भाजपा ने कहा सर्वश्रेष्ठ

संबंधित समाचार