Etawah News: मालखाने में चोरी का खुलासा; सामान के साथ हजारों रुपये गायब... अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
इटावा, अमृत विचार। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में बने माल खाने से लगभग 325 माल कम पाया गया, जिसके आधार पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने तहरीर दी है और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में रविवार को फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें उन्होंने बताया कि थाने में बने माल खाना से लगभग 325 माल के साथ 56900 रुपये भी गायब पाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया सन 2015 में थाना बनाया गया था। इसके बाद से कई माल खाना प्रभारी बदले गए थे। 2015 से लेकर 2023 तक इसी प्रक्रिया को लगातार अपनाया गया लेकिन कोई भी जिम्मेदारी माल खाने के प्रति नहीं उठाई गई।
सन 2015 में मालखाना में चार माल, वर्ष 2016 में 12 माल, वर्ष 2017 में 29 माल, वर्ष 2018 में 36 माल, वर्ष 2019 में 35 माल, 2020 में 68 माल, 2021 में 68 माल, 2022 में 42 माल और 2023 में 11 माल कम पाया गया। जिसकी जांच तब पता चली जब वर्ष 2023 में 12 जुलाई को हेड कांस्टेबल सुशील कुमार को मालखाना का चार्ज दिया गया। जब उन्होंने विस्तार से सारी जांच पड़ताल की तो उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत थाना प्रभारी के साथ उच्च अधिकारियों को भी दी।
उन्होंने बताया कि थाने में से कल 325 माल कम है जो सरकारी दस्तावेजों में नहीं चढ़ाया गया है। लेकिन उससे पहले उनकी लिखा पढ़ी की गई थी, जिसके आधार पर उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया कि एक ड्रैगन लाइट 20 टॉर्च हवलेटी कंबल 19 फाइबर की कुर्सी 14 विजिटर कुर्सी दो हेलमेट 37 पाली कार्बोनेट लाठी 75 बॉडी प्रोजेक्टर 25 स्टेप लाइजर एक छह भागों दो ढक्कन एक फ्राईदान, एक टीसेट इस तरीके से कुल 199 माल कम पाया गया।
जब इसी आधार पर एमबी एक्ट में चीज हुई गाड़ियों की जानकारी की गई तो उसमें से भी 30 वाहन काम पे गए, जिसमें दो पहिया और चार पहिया के वाहन हैं। सन 2015 से सन 2023 तक के बीच फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में सरकारी कैश बुक में 122150 धनराशि अर्जित की गई थी। जब सुशील कुमार ने इसका चार्ज लिया तो उसमें मात्र 65250 मिले। 56900 कम पाए गए जब इसकी जानकारी उन्होंने थाना प्रभारी के साथ उच्च अधिकारियों को दी तो तुरंत ही इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इससे पहले माल खाना प्रभारी रहे महेश कुमार निवासी फर्रुखाबाद की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
