केंद्र सरकार ने महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा, सम्मान दिलाने का किया है अभूतपूर्व कार्य:आनंद द्विवेदी
महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला का आयोजन
लखनऊ अमृत विचार । राजधानी के गोल्डन सेलिब्रेशन हॉल में मंगलवार को भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह रहे।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुआ कहा कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा, सम्मान प्रदान करने के लिए अभूतपूर्व कार्य किये है । महानगर में सभी बूथों पर यह अभियान चलाया जाएगा। संपर्क के दौरान राज्य और केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा।
वहीं भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस कनेक्शन के लिए उज्जवला योजना, जल जीवन जैसी विभिन्न योजनाओं से महिलाओं के जीवन को सरल बनाया उन्हें आत्मसम्मान के साथ आत्मविश्वास की भावना भी दी।
लखनऊ प्रभारी त्रंयबक त्रिपाठी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र को एक ऐसी महिला के रूप में राष्ट्रपति मिली है जिन्होंने जीवन में अनेक कठिनाइयों, समस्याओं से संघर्ष करते हुए जीवन व्यतीत किया है उन्हे सरकार ने राष्ट्रपति बनाया है । केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर के महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है।
इस अभियान में महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया जाएगा किस तरह से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है, इसको लेकर जागरूक करने का काम किया जाएगा। अभियान के तहत 22 फरवरी को प्रधानमंत्री लाइव जुड़ेंगे जिससे सुनने के लिए मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला में पश्चिम उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, महामंत्री अर्चना साहू, नगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया नगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि, सतीश मिश्रा उपस्थित रहे।
