जान की बाजी: बेटे की जिंदगी बचाने के लिए जहरीले सांप से लड़ गए पिता, पकड़कर ले गए हरदोइ मेडिकल कॉलेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोइ, अमृत विचार। बेटे की जिंदगी बचाने के लिए एक पिता ने अपने जान की बाजी लगा दी। बेटे को डसने वाले जहरीले सांप से लड़ गए। आखिरकार उसे पकड़ लिया और बेटे के साथ सांप को भी लेकर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल बेटे का इलाज चल रहा है।

मामला हरदोई जिले में टड़ियावां थाने के पुरवा देवरिया को है। मंगलवार को यहां कुछ बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान एक किशोर को सांप ने डस लिया। साथ में खेल रहे बच्चे शोर मचाते हुए गांव पहुंचे। इसपर ग्रामीणों के साथ किशोर के परिजन भी मौके पर आ गए।

ग्रामीणों ने बताया कि 13 साल के बेटे मुजीब को बचाने के लिए शमशाद सांप के पीछे दौड़ पड़े। लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो बेटे की जान बचाने के लिए कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। शमशाद जान की बाजी लगाते हुए सांप के उपर टूट पड़े और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे एक बोरी में डालकर बेटे के साथ मेडिकल अस्पताल लेकर भागे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने दिया धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार