प्रतापगढ़: गांजा तस्करी गिरोह के भंडाफोड़ में जुटी पुलिस, कार में लाखों रुपये कीमत के गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मानिकपुर/प्रतापगढ़, अमृत विचार। गांजा लेकर विक्री के लिए जा रहे युवक को कार सहित पुलिस व आबकारी की टीम ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पैकेट में एक कुंतल से अधिक गांजा मिला। अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस गिरोह का भंडाफोड़ करने में जुट गई है।

सोमवार को मानिकपुर पुलिस व आबकारी सूचना पर सक्रिय हो गई। भड़चक के पास खड़ी सन्दिग्ध कार को घेर लिया, थोड़ी देर में एक युवक आया और कार को लेकर जाने लगा। इस पर पुलिस ने उसे रोक लिया। चालक को उतारकर कार की डिग्गी खोलवाई तो उसमें भारी मात्रा में पैकेटों में गांजा मिला।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनोज यादव निवासी बजहाभीटमानिकपुर बताया। जबकि एक अन्य राजेश मिश्र निवासी मन्दीपुर, मानिकपुर फरार हो गया। कार उसकी पत्नी के नाम पर दर्ज है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर गांजे की तौल करवाया तो 103.09 किलोग्राम था,जिसकी केमेट 26 लाख रूपये बताई गई। केस दर्ज किया।

जिसकी कीमत लाखों रूपये बताई गई। एसओ मानिकपुर जयचंद भारती ने बताया कि लाखों कीमत गांजे को जब्त कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। तस्करी में संलिप्त अन्य की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसका भंडाफोड़ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने दिया धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

संबंधित समाचार