मुरादाबाद: जेसीबी ने कहीं तोड़ा तो कहीं छोड़ा अतिक्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। टाउनहॉल से बुध बाजार तक अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगम अधिकारियों को देख दुकानदारों ने खुद ही सामान समेटना शुरू कर दिया तो कुछ जगहों पर जेसीबी से निर्माण तुड़वा दिया गया। अभियान के दौरान तोड़फोड़ के विरोध में दुकानदारों ने जेसीबी को भी घेरा, अधिकारियों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। टाउनहॉल से बुध बाजार तक अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगम अधिकारियों को देख दुकानदारों ने खुद ही सामान समेटना शुरू कर दिया तो कुछ जगहों पर जेसीबी से निर्माण तुड़वा दिया गया। अभियान के दौरान तोड़फोड़ के विरोध में दुकानदारों ने जेसीबी को भी घेरा, अधिकारियों से तीखी बहस भी की। करीब डेढ़ घंटे चले अभियान के बाद इसे रोक दिया गया।

टाउनहॉल व बुध बाजार में दुकानों के सड़क तक आने और अवैध निर्माण के चलते बढ़ती समस्या पर निगम के अधिकारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने निकले। करीब साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुए इस अभियान के तहत आधे बुध बाजार में जेसीबी घुमाई गई। पुलिस बल काफी था, लिहाजा दुकानदारों ने खुद ही दुकानें समेटनी शुरू कर दीं। कई ने दुकानों के शटर गिरा दिए। अभियान के दौरान आधे बाजार में बंद सा माहौल हो गया।

एक सेनेटरी की दुकान के आगे सड़क पर बिछा फर्स जेसीबी ने तोड़ दिया। व्यापारी ने विरोध किया और एसपी सिटी अमित आनंद से इस बाबत उसने बात भी की। बुध बाजार में कुछ दुकानदारों ने निर्माण न हटाने की गुजारिश की तो कुछ निगम अफसर से बहस पर उतारू हो गए।

बुध बाजार में घूमकर जेसीबी फोर्स के साथ टाउन हॉल पहुंची। यहां कपड़े की दुकान के आगे स्लैब को तोड़ने के लिए जैसे ही जेसीबी गरजी, दुकानदारों ने उसे घेर लिया। जेसीबी को बंद करा दिया। निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी जब जेसीबी के पास पहुंचे तो दुकानदारों से उनकी काफी बहस हुई। बाद में दुकानदारों की बात उन्हें माननी पड़ी और फिर जेसीबी सहित पुरी टीम वापस हो गई। अभियान के दौरान कई फर्स और स्लैब नाले और सड़क के ऊपर थे, जिन्हें नहीं तोड़ा गया।

संबंधित समाचार