बहराइच : स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमले को लेकर नाराजगी, सुरक्षा देने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विश्व मौर्य परिषद ने प्रदर्शन के बाद दिया ज्ञापन

बहराइच, अमृत विचार। प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में कौशांबी में 4 फरवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को सौंप कर की कार्रवाई करने व सुरक्षा देने की मांग।

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य नें बताया कि 4 फरवरी को बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम कौशांबी में जाते समय कुछ अराजक तत्वों नें उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी और सदस्य विधान परिषद स्वामी प्रसाद मौर्य पर कुछ अराजक तत्वों के द्वारा सरिया व ईंट पत्थर से उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। जो स्थानीय कार्यकर्ताओं की मदद से किसी प्रकार कार्यक्रम में पहुचे।
  
प्रदेश प्रवक्ता अजय कुमार मौर्य नें कहा कि मौर्य परिषद की सरकार से मांग है कि हमला करने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये तथा स्वामी प्रसाद मौर्य जी को तत्काल जेड श्रेणी स्तर की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करायी जाने की मांग। अगर मांग नहीं मानी जाती है तो संगठन एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके देवी पाटन मंडल सोशल मीडिया प्रभारी आदर्श प्रताप मौर्य,जिला महासचिव संजीव कुमार मौर्य,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य,राजू कनौजिया, गौतम राव, सत्यम व सर्वेश कुमार मौर्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -UP crime : प्रेमी से प्यार में बाधा बना पति तो पत्नी ने करा दी हत्या, जला दिए कपड़े-गटर में फेंका शव

संबंधित समाचार