प्रयागराज: बारात लेकर जा रहे दूल्हे ने ऐसा क्या किया कि हो गया अरेस्ट, परिजन तो रोए ही बारात भी लौट गई!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। शादी के दिन घर से बारात लेकर निकले दूल्हे को उसके घर के पास एक युवती ने रोक लिया। युवती ने सड़क पर ही खुद को प्रेमिका बताते हुए हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरास्त में लेकर थाने उठा लाई। युवती ने बताया कि वो उसकी प्रेमिका है और युवक कई सालों से उसे चाहता था। युवक ने शादी करने का वादा भी किया था। लेकिन अब हमको धोखा देकर किसी और से शादी करने जा रहा है। मामला मंगलवार की रात का है। 

जानकारी के अनुसार मेजा के अकोढ़ा गांव निवासी चंद्रशेखर गौड़ ने अपने बेटे शुभम गौड़ का रिश्ता कोरांव में तय किया था। मंतलवार को शुभम बरात लेकर कोरांव जाने के लिए तैयारी के साथ निकला तभी युवती प्रेमी के दरवाजे पर पहुंच गयी और शोर मचाते हुए हंगामा करने लगी। युवती खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया। युवती ने बताया कि वह रायबरेली में रहती है। पिछले कई सालों से शुभम से चाहती है। शुभम ने उससे शादी शादी करने के लिए भरोसा दिलाया था, लेकिन अब कई किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है।

हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मेजा पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और थाने उठा लाई। इस मामले के बाद सारे बारातियों को सदमा लग गया। सभी बराती सोच में पड़ गये। काफी समय तक कानाफूसी चलती रही। बाद में सभी अपने घर चले गए। उधर परिजन रोने बिलखने लगे। पूरा परिवार परेशान हो गए। बराती और कन्या पक्ष का पूरा इंतजाम धरा रह गया।

वहीं मामले में थानाध्यक्ष थाना राजेश उपाध्याय ने बताया कि युवती की शिकायत पर दूल्हे को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई की जायेगी। 

यह भी पढ़ें: बहराइच: भरोसेमंद हैं सरकारी स्कूल, बच्चों को पढ़ने भेजें

संबंधित समाचार