Fatehpur: पति-बेटे की मौत हो गई, पोतियों से हुई दरिंदगी, बुजुर्ग ने डीएम से लगाई गुहार, बोली- ब्लैकमेल कर हड़प लिया सब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बुजुर्ग ने डीएम से गुहार लगाई

फतेहपुर में डीएम से बुजुर्ग ने न्याय की गुहार लगाई। पति और बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद मेरे बेटे के दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो पोतियों के साथ दुष्कर्म किया।

फतेहपुर, अमृत विचार। पति और बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद मेरे बेटे के दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो पोतियों के साथ दुष्कर्म किया। उसने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो को दिखाकर हमारी संपत्ति हड़प ली। उसने ब्लैकमेल करते हुए हमारा जीना दुश्वार कर दिया। ऐसा आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग महिला कलेक्ट्रेट पहुंची।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला के रहने वाली 65 साल की बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू और दो पोतियों के साथ जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। उसने एक व्यक्ति पर बड़ा आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बुजुर्ग महिला ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसके पति ब्लॉक में सरकारी नौकरी करते थे। 27 दिसंबर 2020 को उनकी मौत हो गई।

पति के मौत बाद इकलौता पुत्र की डेढ़ साल बाद सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके बाद बहू रोजाना लड़ाई झगडा किया करती थी। जिस कारण मैं अपनी दो सगी नातिन को लेकर अलग रहनी लगी। नातिन के अच्छे भविष्य को लेकर मृतक पुत्र के दोस्त के डांस एकेडमी में करा दिया। इसी बीच मेरी बहू को बरगलाकर विवाद कराया और दोनों नातिन को भी अपने चंगुल में फंसाकर नाजायज फायदा उठाने लगा।

उसके बाद 26 नवंबर 2022 से लेकर 25 नवंबर 2023 तक मुझे और मेरी दोनों नातिन को डरा धमकाकर घर पर बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान युवक अपने दोस्तों के साथ घर आता था और शराब पीकर गलत हरकत करते थे और विरोध करने पर मारपीट किया जाता था। युवक ने डांस एकेडमी में मेरी दोनों नातिन से जबरन पूरा काम कराते थे और दोस्तों के बाद दोनों नातिनों के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था।

इसके बाद अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दो मकान को फर्जी बैनामा कराकर एक कार व बाइक को भी अपने कब्जे में ले रखा है। घर के सारे जेवर लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी देते है।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

पीड़ित बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि उसने जब इस बात की लिखित शिकायत 13 दिसंबर 2023 को कोतवाली पुलिस और उसके बाद जिले के अधिकारियों को दिया लेकिन कोई सुनवाई नही हुआ। वह लोगा सड़क पर आ गए है, परिवार के साथ जिलाधिकारी के चौखट पर जाकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने कहा वह लोग अगर न्याय नही मिला तो मुख्यमंत्री के दरबार पहुंचकर शिकायत करेगी।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad News: झगड़ा कर रहे दबंगों ने पुलिस के साथ की हाथापाई… तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार