Farrukhabad News: झगड़ा कर रहे दबंगों ने पुलिस के साथ की हाथापाई… तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में झगड़ा कर रहे दबंगों ने पुलिस के साथ हाथपाई की

फर्रुखाबाद में झगड़ा कर रहे दबंगों ने पुलिस के साथ हाथपाई की। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात झगड़ा कर रहे दो पक्षों की खबर पाकर पहुंचे कोतवाल और पुलिस बल के साथ दबंगों ने हाथापाई कर दी। फतेहगढ़ कोतवाल ने सेना में कार्यरत सैनिक और पूर्व सैनिक के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालना और पुलिस के साथ हाथापाई करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाल हरि श्याम सिंह ने कहा है कि जय नारायण वर्मा रोड पर भाजपा विधायक के आवास के पास में दो पक्ष झगड़ा कर रहे थे। जिसकी सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही नीलेश पुत्र राम प्रताप और राम प्रताप  निवासी जयनारायण वर्मा रोड शिव कॉलोनी फतेहगढ़ पिता पुत्र ने पुलिस के साथ भी हाथापाई कर दी।

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फतेहगढ़ के कोतवाल हरि श्याम सिंह और सिपाही शशिकांत पांडे ने भी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया। जिसमें कई चोटों के निशान भी मिले। बताया गया है कि नीलेश सेना में कार्यरत है और उनके पिता राम प्रताप पूर्व सैनिक है।

घटनाक्रम के अनुसार जय नारायण वर्मा रोड पर उत्कर्ष त्रिवेदी पुत्र निरंजन त्रिवेदी निवासी गीता पुरम फतेहगढ़ और नीलेश पुत्र राम प्रताप की कार के शीशे आपस में टकरा गए। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस के साथ भी इन दबंगो ने हाथापाई की।

इस मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाल हरि श्याम सिंह ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने और पुलिस के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज कराई है। कोतवाल हरि श्याम सिंह ने बताया कि उन्होंने नीलेश व राम प्रताप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि व्यवस्था पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

झगड़ा रहे तीनों लोगों का भी कराया चिकित्सीय परीक्षण

पुलिस ने झगड़ा कर रहे नीलेश पुत्र रामप्रताप व रामप्रताप निवासी जयनरायन वर्मा रोड शिव कालोनी फतेहगढ़ तथा उत्कर्ष त्रिवेदी पुत्र निरंजन त्रिवेदी निवासी गीता पुरम फतेहगढ़ का भी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया।

ये भी पढ़ें- Unnao News: न कानून का डर-न जान की परवाह, खुलेआम हो रहा है अवैध परिवहन

संबंधित समाचार