Unnao News: न कानून का डर-न जान की परवाह, खुलेआम हो रहा है अवैध परिवहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव जनपद में मिट्टी लदे डंपर काल बनकर दौड़ रहे है

उन्नाव जनपद में मिट्टी लदे डंपर काल बनकर दौड़ रहे हैं। मानकों को दरकिनार कर जमकर अवैध परिवहन हो रहा है। डंपर में उनकी पहचान छुपाने के लिए नंबर प्लेट पर कालिख लगा कर दौड़ाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में तो और भी बुरा हाल है।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव जनपद में मिट्टी लदे डंपर काल बनकर दौड़ रहे हैं। मानकों को दरकिनार कर जमकर अवैध परिवहन हो रहा है। डंपर में उनकी पहचान छुपाने के लिए नंबर प्लेट पर कालिख लगा कर दौड़ाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में तो और भी बुरा हाल है।  ग्रामीणों व बच्चो का घरों से निकलना दूभर है। ग्रामीणों द्वारा खननकर्ताओ व प्रशासन से सेटिंग-गेटिंग की चर्चा जोरों पर है। 

इन दोनों पूरे जनपद में मिट्टी लगे डंपरों को बिना किसी रोक टोक के आते जाते देखा जा सकता है। परमिशन की आड़ में खनन माफिया जोरो से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। असोहा थानाक्षेत्र के नरसिंह पुर गांव में वैध मिट्टी खनन को लेकर विभागीय अधिकारियों द्वारा स्वीकृति दी गयी है। उस खदान से खनन माफियाओं द्वारा सोहरामऊ क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है।

एक ओर कार्यवाही न होने से सरकारी राजस्व को रोज लाखों का चूना लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कार्यवाही से बचने के लिए अनियंत्रित तरीके से दौड़ रहे डंपर लोगो की जान के दुश्मन बने हैं। ग्रामीणों ने सड़क व लोगों की सुरक्षा के लिए संबंधित अफसरों से खनन माफियाओं द्वारा चलाये जा रहे डंपरों के मानक में चलाये जाने की मांग की है। 

डंपरों की दौड़ से ग्रामीणों की जान जोखिम में…  

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के सेमरा गांव निवासी एक युवक की मिट्टी लदे अज्ञात डंपर से कुछ महीनों पूर्व मौत हो चुकी है। तो वहीं दूसरी ओर बीते रविवार सोहरामऊ से मिट्टी खाली कर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। इसमें युवक व उसकी मां को गंभीर चोटें आयी थी। 

कार्यवाही से बचने को नम्बर प्लेट पर लगाते हैं कालिख

अवैध परिवहन कर रहे वाहनों में उनके कागजात नहीं होते हैं। इनमें अफसरों द्वारा फोटो खींचकर उनका ऑनलाइन चालान होने से बचने के लिए नंबर प्लेट पर कालिख लगायी जाती है। ऐसे में हादसे कर वे आसानी से भाग जाते हैं। पुलिस से सेटिंग होने के चलते अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें बचा दिया जाता है। 

बोले जिम्मेदार

सीओ हसनगंज संतोष सिंह ने बताया कि अगर कोई वाहन पहचान छुपाकर या नंबर प्लेट पर कालिख या किसी प्रकार से छेड़छाड़ करता है तो उस वाहन को सीज कर रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी। अवैध परिवहन के लिए जल्द अभियान चलाया जायेगा। अगर कोई शिकायत करता है तो त्वरित कार्यवाही होगी। 

ये भी पढ़ें- Kanpur News: नौ फरवरी को होगा मौनी अमावस्या का स्नान... शहर के प्रमुख घाटों पर तैयारी शुरू

संबंधित समाचार