मुरादाबाद: नो पार्किंग पर खड़ी बाइकें पुलिस ने उठाईं, व्यापारियों ने छीनीं, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नो पार्किंग में खड़ी बाइकों को जब्त कर ला रही पुलिस के साथ व्यापारियों की तीखी नोकझोंक हो गई। दुकानदारों ने जब्त हुई बाइक छीन ली। काफी संख्या में दुकानदार सड़क पर आ गए और जाम लगाने का प्रयास करने लगे। व्यापारियों के गुस्से को देख कार्रवाई कर रही पुलिस तो खामोशी से …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नो पार्किंग में खड़ी बाइकों को जब्त कर ला रही पुलिस के साथ व्यापारियों की तीखी नोकझोंक हो गई। दुकानदारों ने जब्त हुई बाइक छीन ली। काफी संख्या में दुकानदार सड़क पर आ गए और जाम लगाने का प्रयास करने लगे। व्यापारियों के गुस्से को देख कार्रवाई कर रही पुलिस तो खामोशी से वापस हो गई। बाद में कोतवाल ने आकर दुकानदारों को समझाकर उनका पारा हल्का किया।

नगर निगम के अतिक्रमण अभियान के दौरान पुलिस ने भी नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। उसकी इस कार्रवाई के दौरान हंगामे की नौबत आ गई। अभियान खत्म होने के बाद पुलिस ने बुधबाजार चौराहे के पास से सड़क पर खड़ी बाइकें उठाईं तो दुकानदार भड़क गए। बाइकें ले जा रहे वाहन को रोक लिया। जो बाइक उस वाहन पर रखी थी उसे जबरन नीचे उतार लिया। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए दुकानदारों की काफी संख्या इकट्ठी हो गई। मौजूद पुलिस से उनकी खूब नोकझोंक हुई।

विवाद बढ़ता देख पुलिस वहां से सरक ली। पुलिस के जाने के बाद बी व्यापारियों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। जाम लगाना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने की आशंका पर कोतवाल मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों को समझाकर शांत कराया गया। उसके बाद दुकानदार वापस अपनी दुकानों पर पहुंच गया। दुकानदारों का कहना था कि कोरोना से व्यापार वैसे ही चौपट हो गया और आये दिन ये कार्रवाई और तंग करती है।

संबंधित समाचार