बाराबंकी पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरियाबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर अधिकारी हलकान रहे। पुलिस कर्मियों ने राज्यपाल को जहां सलामी दी। वहीं कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत की।

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप  शुक्ला दरियाबाद क्षेत्र के रानी कटरा स्थित अयोध्या वाटिका पहुंचे। यहां पर राज्यपाल को स्मृति चिन्ह देकर विवेकानंद पांडेय ने सम्मानित किया। इससे पहले पुलिस कर्मियों ने उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद ताशीपुर स्थित नवनिर्मित अयोध्या कोल्ड स्टोरेज एवं एलाइड इंडस्ट्रीज का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को गुलाब का फूल दिया व विवेकानंद पांडेय ने कार्यकर्ताओं का परिचय कराया।

27 - 2024-02-07T173631.804

इस मौके पर हैदरगढ़ के पूर्व विधायक बैजनाथ रावत, जिला पंचायत सदस्य राज रानी रावत, इंद्र प्रताप सिंह, संतोष शुक्ला, टिकैत नगर के चेयरमैन जगदीश गुप्ता,  महंत नीलेंद्र बक्श दास,  संतोष सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : अयोध्या-वाराणसी के साथ 17 महानगरों को भी सोलर सिटी बनाएगी योगी सरकार

संबंधित समाचार