एनएचएम : फर्जी रजिस्ट्रेशन के सहारे नौकरी करने की फिराक मे कई लोग, 17 हजार पदों पर निकली थी भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन वेलफेयर एसोसिएशन (संविदा) ने एनएचएम निदेशक को पत्र लिखा है। यह पत्र संविदा भर्तियों में हो रही गड़बड़ी को लेकर लिखा गया है। बताया जा रहा है कि ऐसे कई लोग हैं जो बिना रजिस्ट्रेशन के ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो गये हैं। यदि इनके दस्तावेजों की जांच हो जाये तो पूरे रैकेट का खुलासा हो सकता है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत साल 2022 में करीब 17 हजार पदों पर भर्ती निकली थी। जिसमें भर्ती हुये कई लैब टेक्नीशियन का पूर्ण रूप से स्टेट मेडिकल फैकेल्टी में रजिस्टर्ड ही नहीं है। फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे लैब टेक्निशियन की तादात काफी अधिक है। इनका चयन भी हो चुका है।

आरोप तो यहां तक है कि इससे पहले भी फर्जी रजिस्ट्रेशन का सहारा लेकर कई लोग भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं। जिनके नामों का खुलासा भी हो चुका है। यूपी लैब टेक्नीशियन की मांग है मान्यता प्राप्त अभ्यर्थियों को गैर मान्यता प्राप्त अभ्यर्थियों की वजह से भारी नुकसान हो रहा है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई होने से गलत कार्य करने वालों के हौसले टूटेंगे। 

यह भी पढ़ें : Lucknow: 54 लाख लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 10 फरवरी से शुरू हो रहा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

संबंधित समाचार