Bareilly News : मफलर से गला कस कर दोस्त की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : फरीदपुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर दोस्त की मफलर से गला कस कर हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी भी दो आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं। पदारथपुर गांव निवासी आजाद (16) की पड़ोसी कल्लू ने पिता हीरे खां और भाई सोनू के साथ मिलकर मफलर से गला कसकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने आरोपी कल्लू को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि, उसके पिता और भाई की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दोनों भाईयों को शक था कि उसकी बहन की एक महीने पहले घर से भागकर शादी करने वाले प्रेमी की आजाद ने मदद की थी।

ये भी पढ़ें - बरेली: सटोरियों से उगाही करने पर एसपी सिटी एस्कोर्ट में तैनात सिपाही निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

संबंधित समाचार