Video: स्वामी प्रसाद का विवादित बयान, कहा - भगवान राम निर्जीव..., भड़के सपा विधायक मनोज पांडेय, कहा- विक्षिप्त हो चुके हैं Swami Prasad

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। पूर्व कैबिनटे मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। लेकिन अब उनके खिलाफ विपक्षी दलों के अलावा उनकी ही पार्टी में विरोध के सुर के उठने लगे हैं।

इसी कड़ी में सपा विधायक मनोज पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करते हुए कहा कि उनका (स्वामी प्रसाद) मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।  इसी वजह से वो ऐसे बयान दे रहे हैं। पार्टी की नसीहत के बावजूद भी वो मान नहीं रहे हैं।  

"विक्षिप्त हो चुके हैं स्वामी प्रसाद मौर्य"

सपा विधायक मनोज पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों को लेकर उनपर हमला बोलते हुए कहा- स्वामी प्रसाद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। मानसिक संतुलन ठीक ना होने की वजह से वह ऐसे बयान दे रहे हैं। पार्टी ने कई बार उनको नसीहत दी बावजूद इसके वो नहीं मान रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य विक्षिप्त हो चुके हैं।"

जगह-जगह हो रहा विरोध

गौरतलब है कि हिंदू धर्म पर अपने बयानों के चलते स्वामी प्रसाद का जगह-जगह विरोध हो रहा है। हाल ही में कौशांबी में उनका हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था। इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी पर हिंदू संगठन के लोगों ने स्याही भी फेंकी थी। साथ ही उनको काले झंडे दिखाए थे।

विधान परिषद में स्वामी प्रसाद का विवादित बयान, कहा - भगवान राम निर्जीव...   

समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार एक धर्म विशेष और राममंदिर से जुड़े मामलों में विवादित बयान दे रहे हैं। उनके बयानों का खुद पार्टी के विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉक्टर मनोज पांडेय ने खंडन किया था और उन्हें मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद में बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की जरूरत क्यों पड़ी, क्या भगवान राम निर्जीव हो गए थे। उन्होंने कहा कि जो पहले से जीवित है उसकी प्राण प्रतिष्ठा क्यों की गई। स्वामी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा सवर्ण हिंदू ओबीसी, ऐसी और एसटी का आरक्षण छीन रहा है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उन्होंने कहा कि ये बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम था।

यह भी पढ़ें:-Video: मुख्यमंत्री योगी कर्टेन रेजर सेरेमनी की लोकार्पण, हस्तशिल्पियों को किया सम्मानित

 

संबंधित समाचार