गौतमबुद्ध नगर : मानसिक तनाव के चलते युवती ने किया suicide attempt, हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा में एक 22 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव के चलते कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-70 की निवासी युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सेक्टर-70 निवासी वंशिका पुत्री एसके सिंह ने मानसिक तनाव के चलते बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि उसे गंभीर हालत में नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें -पीलीभीत: बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रहे ग्रामीण पर हमला कर लूटी बाइक, दो बदमाशों ने की वारदात

संबंधित समाचार