Allahabad University में चल रहे छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे अमिताभ ठाकुर, 11 वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले 11 दिनों से लगातार चल रहे छात्रों के आंदोलन में गुरुवार को अपना समर्थन देने रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर व आजाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचे। छात्रों के आंदोलन में उन्होंने अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर बरसे।

ज्ञात हो कि पिछले 10 दिन से लगातार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ धरने पर बैठकर अपनी मांग पर अड़े है। छात्रों की मांग है कि प्रॉक्टर को पद से बर्खास्त किया जाए। इस विवाद में लगातार छात्रों को जन समर्थन प्राप्त हो रहा है।  इससे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों को समर्थन देने समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पहुंचे थे। उन्होंने भी छात्रों को अपना समर्थन दिया था। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन के इस रवैया को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। 

cats05

वहीं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने भी एक पत्र जारी कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। बतादेंकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व पदाधिकारी ने भी छात्रों की मांग को सही ठहराया है। 

साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी तरीके से छात्रों को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। इसी कड़ी में गुरुवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने विश्वविद्यालय पहुंचकर धरने पर मौजूद छात्रों से वार्ता की। साथ ही उन्होंने छात्र के साथ किए गए अश्लील हरकत करने वाले विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व कर्मचारी के ऊपर कारवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर छात्रों की मांगे नहीं मानी गयी तो आंदोलन उग्र होगा।

यह भी पढ़ें:-ठगी या हकीकत: जोगी के गीतों पर फफककर रोया पूरा गांव, फिर ऐसा हुआ की थाने के लगाने पड़े चक्कर, देखें Video

 

संबंधित समाचार