श्रीलंका ने 19 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, नौसेना ने लगाए अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका ने उत्तरी जाफना प्रांत में डेफ्ट द्वीप के पास अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 19 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया है। श्रीलंका की नौसेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह एक महीने के भीतर इस तरह की दूसरी घटना है। 

श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा कि उसने तटरक्षक बल के साथ एक अभियान में बुधवार को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे 19 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उनकी दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया। बयान के मुताबिक, पकड़े गए मछुआरों और उनकी दो नौकाओं को कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया।

 इसमें कहा गया कि इस साल श्रीलंका की नौसेना ने अब तक 88 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 12 भारतीय नौकाओं को भी जब्त किया है। नौसेना ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मछुआरों को अधिकारियों को सौंप दिया है। वर्ष 2023 में श्रीलंका की नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के अलावा 35 नौकाओं को जब्त कर लिया था।

ये भी पढ़ें:- मां ने मुझे थिएटर जाने और सिनेमा देखने के लिए प्रोत्साहित किया : बोमन ईरानी

संबंधित समाचार